भगवान गणेश के जन्मदिवस को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह भारत का बहुत लोकप्रिय पर्व है। लोग इस दिन अपने घरों तथा सार्वजनिक रूप में पंडाल लगाकर गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। वे भगवान को मिठाई विशेषकर मोदक का भोग लगाते हैं। शाम को श्रद्धालुगण भगवान की आरती उतारते हैं। भगवान की प्रतिमा को नदी, झीलों या समुद्र में विसर्जित भी किया जाता है।